फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर अधिकारी का तबादला, यूपीपीसीबी टीम के निरीक्षण में मिली थीं खामियां

Wed, 30 Apr 2025 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 22 अप्रैल को यूपीपीसीबी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह व सचिव संजीव सिंह ने जाजमऊ और बिनगवां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान जाजमऊ में नई कन्वेंशन लाइन से टेनरी को नहीं जोड़ने की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन
जाजमऊ वाज़िदपुर मे एयरफोर्स चोर नाले से बहाया जाता पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्र को यहां से हटाकर आगरा भेज दिया गया है। उनके तबादले की वजह नई कन्वेंशन लाइन से टेनरी को जोड़ने में हीलाहवाली बताई जा रही है। अमित को आगरा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय अधिकारी बनाया गया है। उनकी आजमगढ़ के अजीत कुमार सुमन को तैनाती दी गई है।

विज्ञापन

22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह व सचिव संजीव सिंह ने जाजमऊ और बिनगवां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान जाजमऊ में नई कन्वेंशन लाइन से टेनरी को नहीं जोड़ने की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा टीम के सामने पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरियों की गंदगी भी न रोक पाने की शिकायतें आई थीं। इन सभी को टीम ने गंभीरता से लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें