निवास प्रमाण पत्र पर नहीं लगी रिपोर्ट, आवेदन लटके
आरटीई में दाखिले के लिए आवेदकों को मूल निवास प्रमाण पत्र भी लगाना जरूरी है। प्रशासन ने इसके लिए हेल्प डेस्क बनाईं, लेकिन बड़ी संख्या में प्रमाणपत्रों पर रिपोर्ट नहीं लगी, जिससे हजारों बच्चे आवेदन करने से वंचित रहे। पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार जिले में 3,000 से अधिक प्रमाण पत्रों में रिपोर्ट अब तक नहीं लगी, जिनमें केवल तीन दिन के आवेदन ही 2,121 हैं। ग्वालटोली के एक जनसेवा केंद्र संचालक ने बताया कि नौ फरवरी से अब तक उनके केंद्र से किए गए 100 से अधिक आवेदन एसडीएम स्तर पर लंबित हैं।
अब तक करीब 13 हजार आवेदन आए हैं। आज सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तय समय में सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 तारीख को लॉटरी खुलने से पहले सभी आवेदनों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-सुरजीत कुमार सिंह बीएसए
दस्तावेजों के सत्यापन में लगभग 14 दिन का समय लगता है। अब परिषद से ओटीपी सिस्टम हो गया है, पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन है। प्रयास है कि सभी दस्तावेजों का जल्द निस्तारण हो। -अनुभव सिंह एसडीएम सदर