कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते नगर आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सफाई के बाद उसी दिन दोपहर तक जोनल स्वच्छता अधिकारी कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। यह निर्देश नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मंगलवार को दिए। वह सुबह छह बजे से दस बजे तक वार्ड नंबर-26, 24, 28, 58 व 62 पहुंचे और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने राम गोपाल चौराहे के पास ग्रीनबेल्ट क्षेत्र को संरक्षित करने के निर्देश दिए। यहां उद्यान विभाग ने ग्रीनबेल्ट क्षेत्र में घास कटिंग व साफ-सफाई कराई। बेनाझाबर में भी साफ-सफाई कराई गई। नगर आयुक्त ने कहा कि जोनल स्वच्छता अधिकारी और रवीश विभाग की टीम दोपहर 12 बजे तक सफाई की मॉनिटरिंग करें। वहीं, जोन-2 स्थित जाजमऊ चौराहे पर निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण मिला तो उनके निर्देश पर प्रवर्तन दल ने कब्जे हटवाए। इसके बाद नगर आयुक्त कान्हा गोशाला पहुंचे।