जनता दल सेक्युलर पार्टी से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे हामिद हुसैन की ओर से परिवार दर्ज कराया गया। परिवाद में लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने पांच पुलिसकर्मियों को पांच नवंबर को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। हामिद का आरोप है कि वर्ष 2024 में रेलबाजार थाना प्रभारी रहे विजय दर्शन शर्मा व सुजातगंज चौकी इंचार्ज एसआई गौरव शर्मा ने रंजिशन रंगदारी का झूठा मुकदमा लिखकर उनका उत्पीड़न किया। 2025 में विजय दर्शन, गौरव शर्मा ने सुजातगंज चौकी इंचार्ज गोपीकृष्ण व एसआई गिरीशचंद्र यादव के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर लूटपाट की। एनकाउंटर में मारने की धमकी दी। तत्कालीन बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने भी थाने बुलाकर धमकाया।