लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बज उठा है। एल्डर्स कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत नामांकन तीन व चार दिसंबर और मतदान की प्रस्तावित तारीख 17 दिसंबर है। चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख खत्म होने के बाद एल्डर्स कमेटी ने शनिवार को बैठक की। इसमें चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया।
विज्ञापन
इसके तहत मतदाता सूची का प्रकाशन 24 नवंबर को, आपत्तियां 25 व 26 नवंबर तक, आपत्तियों का निस्तारण 30 नवंबर को और अंतिम सूची का प्रकाशन एक दिसंबर को होना तय किया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री दो दिसंबर को होगी और नामांकन तीन व चार दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चार बजे तक होगा। मतदान की प्रस्तावित तारीख 17 दिसंबर और मतगणना 18 दिसंबर से होने की बात तय हुई है।