फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करनखेड़ा में तेंदुए का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग, ड्रोन और ट्रैप कैमरों से निगरानी, कॉम्बिंग जारी

Fri, 27 Nov 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार को तेंदुए के हमले में एक बच्चे समेत नौ लोगों के घायल होने के बाद चौथे दिन शुक्रवार को भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है, लेकिन अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार को तेंदुए के हमले में एक बच्चे समेत नौ लोग घायल हो गए थे। घटना के चौथे दिन शुक्रवार को भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है, लेकिन अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को गांव में स्थिति पहले की अपेक्षा कुछ सामान्य नजर आई। किसान फसलों को नुकसान से बचाने के लिए समूह बनाकर खेतों में जा रहे हैं। हालांकि बच्चे और महिलाएं अभी भी खेतों में जाने से बच रही हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, गांव में दहशत का माहौल बना रहेगा। शुरुआती दिनों में गांव में काफी भय था, लेकिन वन विभाग की लगातार मौजूदगी से धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। तेंदुए की लोकेशन पता लगाने के लिए वन विभाग ने तकनीक का सहारा लिया है। ड्रोन कैमरों से गंगा कटरी और खेतों में निगरानी की जा रही है। इसके अलावा गांव और आसपास के संभावित ठिकानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि तेंदुए की गतिविधियों को कैद किया जा सके।

Trending Videos
विज्ञापन





ड्रोन और ट्रैप कैमरों से भी निगरानी जारी

क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुदयाल यादव ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव और गंगा नदी के किनारे 500 मीटर की परिधि में दो पिंजरे लगाए गए हैं। शाम के समय पिंजरों में तेंदुए को आकर्षित करने के लिए शिकार के रूप में बकरी का बच्चा रखा जाता हैं, जिन्हें सुबह हटा दिया जाता है। गांव के आसपास और गंगा नदी के किनारे 10 से 12 किलोमीटर के दायरे में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन और ट्रैप कैमरों से भी निगरानी जारी है। हालांकि अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है। तेंदुए के पकड़े जाने तक अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें