फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की टक्कर में एक की मौत दो घायल, लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हादसा

Sat, 23 Jan 2021 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बांगरमऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर ग्राम अतरधनी के पास ट्रक व इनोवा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कन्नौज के शरीफापुर निवासी विपनेश पाल की ससुराल आसीवन के बारी थाना गांव में रघुवीर के घर है। विपनेश की पत्नी कुछ दिन पहले मायके आई थी।  विपनेश गांव के अखिलेश (30) पुत्र रामआसरे  व एक अन्य के साथ शुक्रवार रात लगभग 10 बजे इनोवा कार से ससुराल बारीथाना जा रहा था। 

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरधनी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की कार से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि विपनेश व अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।  विपनेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


दोनों घायल मृतक चालक का नाम नहीं बता सके। पुलिस चालक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। वहीं हादसे की सूचना पर पिता रघुवीर के साथ विपनेश की पत्नी सोनी सीएचसी बांगरमऊ पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें