फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला लेनदेन का, पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। नगर के एक ईंट भट्ठे में कोयला डालने आए ट्रक मालिक ने लूट की झूठी खबर दे दी। आनन-फानन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में शक होने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामला चाचा-भतीजे के बीच आपसी लेनदेन का निकला। पुलिस आरोपी कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

झांसी पुलिस लाइन निवासी आरोपी आरिफ पुत्र मोहम्मद नसीम खान ने बताया कि बुधवार को वह 14 चक्का ट्रक में वाराणसी से कोयला लादकर स्योंदी ललईंपुर के समीप एक भट्टे में उतारने आया था। इस बीच उसने डायल 112 पर पुलिस को अपने साथ डेढ़ लाख रुपये लूट की सूचना दे दी।
हेडक्वार्टर से सूचना मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन कस्बा चौकी प्रभारी रोहित तिवारी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने उसके पास रखे रोकड़ के 15 हजार रुपये फतेहपुर के अमरौधा निवासी चाचा जीमल खां द्वारा ले जाने की बात कबूली।
विज्ञापन

आरोपी के अनुसार, जिसकी जानकारी अपने पिता को दी तो उन्होंने आधा दर्जन लोगों द्वारा एक लाख 40 हजार रुपये लूट ले जाने की सूचना डायल 112 पुलिस को देने को कहा। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि चाचा भतीजे के बीच समझौता हो गया है। आरोपी युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें