फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर पिता व पुत्र को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के राहा गांव के पास स्थित ढाबा के समीप एक वाहन ने बाइक सवार बैंक मैनेजर पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में वाहन दोनों को कुचल दिया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

इटावा के गुरविया टोल चैराहा नाला पार निवासी अनिल कुमार वर्मा (40) पुत्र मेवालाल कोआपरेटिव बैंक इटावा में मैनेजर पद पर तैनात थे। बुधवार को बाइक से पुत्र गौरव पटेल उर्फ पारस (18) के साथ जनपद फतेहपुर की बिंदकी तहसील के गांव उरदौली में एक पारिवारिक समारोह में जाने को निकले थे। जाजपुर चौकी क्षेत्र के राहा गांव के समीप मुसानगर रोड पर एक ढाबा के पास वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन सड़क पर गिरे पिता-पुत्र को रौंदता हुआ निकल गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जाजपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद कागजी कार्रवाई कर शव सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें