बिल्हौर। विकास खंड क्षेत्र के संजती बादशाहपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों और क्षेत्र पंचायत सदस्य की शिकायतों पर क्षेत्रीय विधायक भगवती प्रसाद ने डीसी मनरेगा केके पांडे, एसडीएम बिल्हौर मीनू राणा, बीडीओ दिनकर विद्यार्थी संग चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण, संपर्क मार्ग निर्माण सहित कई अन्य प्रकार की शिकायतों पर कार्रवाई न होने के मुद्दे उठाए। इस पर डीसी मनरेगा ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि मनरेगा योजना से हुए सभी कार्यों की जांच के लिए अभिलेख मंगाए गए हैं, जिसकी वरीयता के साथ जांच की जाएगी, यदि गड़बड़ी हुई है तो उसके दोषियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्व प्रधान पुत्ती लाल के घर पूर्व विधायक ने दिव्यांग ग्रामीणों सहित कई ग्रामीणों को विविध योजनाओं का लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया और अपने पुत्र अनुराग सागर से वीडियो काल से समर्थकों से बात कराते हुए आने वाले चुनावों में समर्थन की अपील की। इस मौके पर कुलदीप यादव, हालामऊ, विजय सिंह, नंदलाल पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।