फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ व 17 विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। 4 दिसंबर को बीएसए कानपुर नगर के निरीक्षण में 17 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं गायब मिले थे। बीएसए ने ककवन-बिल्हौर के बीईओ व 17 विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस दिया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाधिकारी कानपुर नगर डा. पवन कुमार तिवारी बीईओ बिल्हौर अमरनाथ वर्मा को जारी की नोटिस में संविलियन विद्यालय अलियापुर में शिक्षक प्रदीप कुमार अनुपस्थित पाए गए थे और ब्लैक बोर्ड व लाइब्रेरी भी गुणवत्तापरक नहीं पाए गए थे। प्राथमिक विद्यालय बिल्हौर प्रथम अंग्रेजी माध्यम 9:42 बजे बंद मिला, इसके सभी छह शिक्षक बीएसए को गायब मिले थे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय गदनपुर चोरसा निरीक्षण में बंद मिला था। वहीं प्राथमिक विद्यालय गोहलियापुर व रसूलपुर की जांच में कई प्रकार की सुविधाएं उत्तम पाई गईं। कमसान प्राथमिक स्कूल बंद मिला। संविलियन विद्यालय खजुरी में सिर्फ शिक्षक पवन शुक्ला उपस्थित पाए गए शेष सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाए गए। जबकि, माखनपुरवा, नयापुरवा, जूनियर विद्यालय बिल्हौर प्रथम, संविलियन विद्यालय बिल्हौर में भी कई अनियमितताएं पाई गईं।
जूनियर विद्यालय कमसान शिक्षक मो. फारुख बिना किसी सूचना के गायब मिले। इसी तरह ककवन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ककवन, घंसी निवादा, ककवन प्रथम, गढ़ेवा जूनियर विद्यालय के शिक्षकों से भी साक्ष्य सहित लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं बीएसए के निरीक्षण में बीआरसी कार्यालय ककवन में लिपिक राजेंद्र शुक्ला ही मौजूद पाए गए थे, यहां के खंड शिक्षाधिकारी से भी अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें