बिल्हौर। दिल्ली में चल रहे कृषि बिल के विरोध में किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को कई राजनीतिक दलों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। उप जिलाधिकारी बिल्हौर मीनू राणा ने बताया कि दुकानदारों, व्यापारियों, अधिष्ठान-प्रतिष्ठान संचालकों, उद्यमियों सहित सभी प्रकार के फुटकर और खुदरा व्यापारियों को पूरी स्वतंत्रता है कि अपनी दुकान आदि खोले या न खोले। यदि कोई व्यक्ति संगठन और दल दुकानें जबरन बंद कराए तो उसकी सूचना तत्काल 112 और स्थानीय पुलिस को दे तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, मामले में सीओ बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया कि भारत बंद के मद्देनजर चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर के स्टेशन आफीसर को अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ विषधन, नदीहा, मकनपुर, अरौल, पूरा चौकी के फोर्स को भी चौकन्ना का दिया गया है जो शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करेंगे।