बिल्हौर। कोविड संक्रमण केे देखते हुए सैयद बद्दीउद्दीन जिंदाशाह मदार की दरगाह पर सालाना उर्स नहीं होगा। मकनपुर उर्स इंतजामियां कमेटी के सैयद शहनवाज आलम, सैयद निजाम और फैजल आदि ने उप जिलाधिकारी बिल्हौर को दिए पत्र में बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार 31 दिसंबर से शुरू होने वाला तीन दिवसीय उर्स नहीं होगा। कमेटी ने जिला प्रशासन से सीमित सदस्यों को दरगाह में उर्स के मौके पर होने वाली रस्मों को करने की इजाजत मांगते हुए उचित इंतजाम किए जाने की गुहार लगाई।