फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर क्रॉसिंग चला मरम्मत कार्य, 10 घंटे आवागमन बाधित

विज्ञापन
रेलपथ पर मरम्मत का कार्य में लगी जेसीबी व श्रमिक। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट पर क्रॉसिंग संख्या 54 लालपुर क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक जीटी रोड का आवागमन रुका रहा। पुलिस ने बिल्हौर में ककवन रोड और चौबेपुर में बेला रोड क्रॉसिंग से वाहनों को ककवन, असालतगंज, रसूलाबाद, शिवली, चौबेपुर होते हुए गंतव्य को भेजा। कानपुर-कन्नौज की ओर से आने वाले वाहनों को 105 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। वहीं, लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट की क्रॉसिंग संख्या 54 पर रेलपथ मरम्मत के लिए बुधवार की सुबह से श्रमिकों व मशीनों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद इंजीनियरों के मौके पर पहुंचते ही सुबह 8 बजे से क्रॉसिंग के फाटक बंद कर दिए गए। लालपुर क्रासिंग बंद होने से अंजान कई वाहन सवार पहुंचे, लेकिन आरएएफ और रेलकर्मियों ने उन्हें वैकल्पिक रास्ते की जानकारी दी। वहीं कई बाइक सवारों ने रेलवे ट्रैक से निकलने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों ने सख्ती कर उन्हें वैकल्पिक रास्तों से ही जाने की अनुमति दी। उधर, एक सैकड़ा से अधिक श्रमिकों ने जीटी रोड और रेलपथ की कई फिट खुदाई उसमें लोहे के बड़े-बड़े गाटर और गिट्टी का भराव का पटरियां को ऊंचा किया। रेलवे द्वारा पहले दिन के मेगा ब्लाक के दौरान धीमी गति से दो मालगाड़ियां भी गुजरीं। उधर, जीटी रोड की लालपुर क्रॉसिंग बंद होने से बिल्हौर और चौबेपुर में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जबकि कई कार, बाइक व हल्के वाहन लालपुर-चैतपुरवा-पूरा संपर्क मार्ग, अलियापुर-पूरा मार्ग से आते-जाते रहे। उधर, अलियापुर-पूरा मार्ग, लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर वाहनों की भीड़ के कारण वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें