फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ट्रक से 26 छुट्टा पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली पुलिस ने कंटेनर ट्रक में ले जाए जा रहे 28 पशुओं को बरामद किया है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कंटेनर ट्रक समेत छुट्टा पशुओं कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के दारोगा प्रेमचंद्र ने बताया कि बुधवार भोर पहर उन्हें गदनपुर चोरसा, लोधनपुरवा, ककवन से एक कंटेनर ट्रक में छुट्टा पशुओं को पकड़कर ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद वह ट्रक की खोज में लखनऊ-इटावा राजमार्ग के अलियापुर चौराहे पर सिपाहियों संग पहुंचे। तभी ककवन की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर ही ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने अलियापुर से बिल्हौर ककवन रोड क्रॉसिंग तक ट्रक का पीछा किया और क्रॉसिंग पर ट्रक को रुकवाया। जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें 26 छुट्टा पशु मिले। ट्रक के चालक महबूब, खलासी अमित व सहायक अरशद निवासी रामपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए उक्त लोगों ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर मुरादाबाद और रामपुर ले जा रहे थे। पुलिस पूरे गैंग का पता लगाने में जुटी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें