फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी होने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। पचोर गांव में सोमवार को फूफा की तेरहवीं संस्कार में आए युवक ने बाइक चोरी हो जाने पर गांव के बाहर एक पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंधना चौकी प्रभारी मतीन खान ने बताया कि चोरी गई बाइक पचोर गांव के निकट एक खेत के पास से बरामद हो गई है, जिसे पिता की मौजूदगी में गाड़ी मालिक के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बरहट बांगर, थाना बिठूर निवासी प्रांशुल उर्फ गोपाल (22) पुत्र रामू शुक्ला दो भाइयों में छोटा था और अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। सोमवार की दोपहर वह गांव निवासी त्रिभुवन तिवारी की बाइक लेकर क्षेत्र के पचोर गांव अपने फूफा लक्ष्मी शंकर मिश्रा के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। बताया गया है कि शाम को कार्यवश वह मंधना गया था, जहां खरीदारी के दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई। प्रांशुल ने बुआ के घर वापस आकर मामले की जानकारी घर वालों को दी। तमाम खोजबीन जे बावजूद बाइक का पता न लगने पर मामले की सूचना मंधना चौकी पुलिस को दी गई। मंगलवार की सुबह प्रांशुल का शव गांव के बाहर स्थित बागेश्वरी मंदिर के पीछे एक नीम के पेड़ में लटकता मिला। थाना पुलिस को पिता रामू शुक्ला ने बताया कि प्रांशुल गांव के ही एक युवक की बाइक मांग कर लाया था। बाइक चोरी होने से वह परेशान बना था। आशंका है कि घरवालों की डांट फटकार के डर से उसने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें