फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः गरीब बच्चों को तराश कर बना रहे योग चैंपियन, मलिन बस्तियों में जारी है मुहिम

Thu, 21 Jan 2021 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुलकित तिवारी, कानपुर
विज्ञापन
मलिन बस्ती के बच्चों को योग सिखाते योग गुरु संजय कुमार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योग गुरु संजय कुमार का सपना मलिन बस्तियों के गरीब बच्चों को योग चैंपियन बनाने का है। इसके लिए वह दिन-रात मुफ्त में प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। यही नहीं वह वृद्धाश्रम और अनाथालयों में भी निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


बर्रा-8 निवासी छेदी लाल के पुत्र योग गुरु संजय कुमार इन दिनों प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में जुटे हैं। उनका कहना है कि योग हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पर काफी जोर दे रहे हैं। वह योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में पंतजलि योगपीठ में योग का प्रशिक्षण लिया है।

योग प्रतियोगिताओं में दिलाना है पदक
संजय का कहना है कि मलिन बस्ती के बच्चों को योग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा दिलाना व पदक दिलाना मेरा सपना है जिसके लिए मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं। कुछ बस्तियां शहर में ऐसी भी हैं जहां पर हफ्ते में एक दिन कैंप लगाकर लोगों को योग सिखाता हूं ताकि लोग जागरूक हों और आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें