फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शादी के छह महीने बाद मायके आई नवविवाहिता ने लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 10 Aug 2026 08:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: शादी के महज छह माह बाद मायके आई 19 वर्षीय नवविवाहिता ने सोमवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना नरवल के शिशुपुर नौगवा गांव की है।
विज्ञापन
आत्महत्या मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवल थाना क्षेत्र के शिशुपुर नौगवा गांव में शादी के महज छह माह बाद मायके आई 19 वर्षीय नवविवाहिता खुशबू ने सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के लोग काम से बाहर गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी बार मायके आई थी खुशबू

नौगवा गांव निवासी महेश सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू (19) की शादी बीते 12 फरवरी 2026 को कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर गांव निवासी मान सिंह यादव के साथ की थी। पिता के मुताबिक, 27 जुलाई को वह बेटी को ससुराल से विदा कराकर मायके लाए थे। शादी के बाद खुशबू दूसरी बार ही अपने मायके आई थी।

दोपहर में खेत से लौटे पिता तो उड़ गए होश

सोमवार सुबह परिवार के सदस्य अपने-अपने कामों से बाहर गए हुए थे और खुशबू घर पर अकेली थी। दोपहर में जब पिता महेश खेत से काम निपटाकर घर लौटे, तो अंदर कमरे का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। बेटी खुशबू फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नरवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नवविवाहिता के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें