फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में बनेगा पांच फ्लोर का नया संक्रामक रोग अस्पताल, 45 रोगों का होगा इलाज…11 स्किल लैब भी होंगी

Wed, 03 Sep 2025 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि अस्पताल साल भर में बनकर तैयार हो जाएगा। पांच फ्लोर के अलावा और भी दो-तीन फ्लोर बनाए जाने की योजना है। अनुमानित प्रस्ताव 49.6 करोड़ रुपये का बनाया गया है।
 
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिटल कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट में नया संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) पांच तल का होगा। नए भवन का खाका तैयार हो गया है। अस्पताल का भवन बनाने के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस तय कर दी है। नए आईडीएच में 45 से अधिक रोगों का इलाज मिलेगा। साथ ही अस्पताल में रिसर्च सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और 11 स्किल लैब होंगी। आईडीएच का भवन हैलट में मेडिसिन विभाग के पीछे बनाया जाएगा।

विज्ञापन

इसके लिए साढ़े चार हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। साल भर में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। कार्डियोलॉजी को पुराना आईडीएच भवन मिल जाने के बाद नया भवन हैलट परिसर में बनाया जा रहा है। इसका प्रस्तावित बजट 49.6 करोड़ रुपये है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईडीएच का अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

दो ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था रहेगी
इसमें स्टेम सेल लैब भी बनेगी। इसमें ग्राउंड फ्लोर मिलाकर पांच तल रहेंगे। जनरल वार्ड के अलावा प्राइवेट कक्ष भी होंगे। संक्रमण से बचाव के मद्देनजर आइसोलेशन कक्ष भी रहेंगे। अस्पताल में दो ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था रहेगी। इससे संक्रामक मर्ज के रोगियों का अंदर ही सर्जरी भी हो जाएगी। उन्हें कहीं बाहर शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा।

अनुमानित प्रस्ताव 49.6 करोड़ रुपये का बनाया
साथ ही, पैरा मेडिकल के छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए अलग 11 स्किल लैब भी रहेंगी। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि अस्पताल साल भर में बनकर तैयार हो जाएगा। पांच फ्लोर के अलावा और भी दो-तीन फ्लोर बनाए जाने की योजना है। अनुमानित प्रस्ताव 49.6 करोड़ रुपये का बनाया गया है। शासन ने इस मद में पांच करोड़ रुपये पहले ही आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

नए आईडीएच में ये नई सुविधाएं मिलेंगी

  •  ग्राउंड फ्लोर- रेडियोलॉजिकल जांचें सीटी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, अरबन हेल्थ केयर सेंटर, मेडिकल स्टोर, नशा मुक्ति, 10 बेड की इमरजेंसी, दो प्राइवेट रूम।
  • पहला फ्लोर- आईसीयू, एचडीयू, दो ऑपरेशन थिएटर, सेंट्रल स्टेरेलाइजेशन यूनिट, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बाॅयो केमिस्ट्री हेमेटोलॉजी लैब।
  • दूसरा फ्लोर- बच्चों और बड़ों का अलग-अलग आईसीयू, जनरल वार्ड, छह आइसोलेशन रूम, चार-चार बेड के तीन कक्ष।
  • तीसरा फ्लोर- दो लेक्चर थिएटर (क्षमता 102 सीट), 11 स्किल लैब, फैकल्टी कक्ष, कैंटीन।
  • चौथा फ्लोर- रिसर्च स्टेशन, लाइब्रेरी, फंगस लैब, सेल कल्चर लैब, मॉल्युकुलर बॉयोलॉजी लैब, स्टेम सेल और वायरोलॉजी लैब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें