एयरपोर्ट में लगाई कारपेट घास, रोड स्वीपिंग मशीन से हुई सफाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 मई को आगमन के मद्देनजर गुरुवार को नगर निगम ने एयरपोर्ट के बाहर कारपेट घास लगाई। धूल से बचाव के लिए रोड स्वीपिंग मशीनों से सफाई कराई। वहां से जाजमऊ तक कूड़ा उठवाने के साथ ही 27 छुट्टा मवेशी पकड़े। सड़क पर चूना भी छिड़का गया। पूरे रूट को चार सेक्टरों में बांटकर अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने हवाई अड्डे और उसके आसपास तैयारियों का जायजा लेते समय पौधों पर पानी डालने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जोन-2 के जोनल अधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह, पर्यावरण अभियंता आरके पाल, जोनल अभियंता आरके तिवारी, उद्यान अधीक्षक वीके सिंह आदि मौजूद रहे।