फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: नौतपा शुरू, पहले दिन बादलों की वजह से मौसम रहा सुहाना, 3 दिन तक धूल भरी आंधी-बारिश की संभावना

Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 28 मई तक धूल भरी आंधी, हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर परिक्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ते ही पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इधर, नौतपा भी गुरुवार से शुरू हो गए हैं। लेकिन पारा गिरने और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


हालांकि माहौल में नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई है। बदली छाए रहने के कारण रात का पारा 2.5 डिग्री बढ़ गया जिसकी वजह से रातों को उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 28 मई तक धूल भरी आंधी, हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 0.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर चार-पांच दिन तक रहेगा। इससे गर्मी कम रहेगी।

विज्ञापन

नम हवाओं के लगातार आने की वजह से उमस बढ़ जाएगी। बादल छाए रहने से रात का तापमान अधिक रहेगा। उन्होंने बताया कि देश में कई स्थानों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ बादलों की शृंखला आ गई है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी बीच-बीच में आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ जितना उत्तरी मैदानों की तरफ आएगा, इसका कानपुर परिक्षेत्र के मौसम पर असर बढ़ता जाएगा। बारिश होने से तापमान कम रहेगा। मई में तापमान के 40 पार जाने की संभावना कम हो गई है।

तापमान
अधिकतम- 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें