फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर में NDRF का आपदा प्रबंधन शिविर, स्कूली बच्चों को किया जागरूत, नाविकों को किया प्रशिक्षित

Thu, 23 Jul 2026 12:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को भूकंप और अन्य आपदाओं से बचने के तरीके सिखाए। इसके बाद टीम ने महुआपुर गांव पहुंचकर यमुना नदी के नाविकों को बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने और बचाव कार्य करने का विशेष प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
घाटमपुर में एनडीआरएफ का आपदा प्रबंधन शिविर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के चीना पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को भूकंप, प्राकृतिक आपदाओं तथा मनुष्य जनित आपदाओं के समय स्वयं एवं दूसरों का जीवन बचाने के महत्वपूर्ण तरीकों की जानकारी दी गई। इसके बाद टीम ने महुआपुर गांव पहुंचकर नाविकों को बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन

स्कूल में एनडीआरएफ के टीम कमांडर दीपक कुमार कमलिया ने आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी। एनडीआरएफ की टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) के माध्यम से छात्रों को  भूकंप के समय सुरक्षा को लेकर ड्रॉप, कवर एंड होल्ड (झुकें, ढकें और पकड़ें) की तकनीक का सही इस्तेमाल के बारे में बताया।

विज्ञापन

घाटमपुर में एनडीआरएफ का आपदा प्रबंधन शिविर - फोटो : amar ujala




नाविकों को बाढ़ से निपटने का प्रशिक्षण

इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने की प्राथमिक विधियों, आपदा के दौरान सुरक्षित तरीके से स्थान खाली करने के नियम व मानव जनित आपदाओं आग या अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय की जानकारी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार मानसी पोरवाल, राजेश, विद्यालय चेयरमैन डॉ. पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके बाद टीम ने महुआपुरवा गांव पहुंचकर नाविकों को बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें