फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नयागंज-घंटाघर मार्ग होगा और चौड़ा, 19.38 करोड़ रुपये से सुधरेगी सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Sat, 22 Aug 2026 11:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नयागंज-घंटाघर मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए केडीए ने बड़ा कदम उठाया है। अवस्थापना निधि के तहत 19.38 करोड़ रुपये की लागत से 2.2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 10 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नयागंज पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। केडीए अवस्थापना निधि से नयागंज से घंटाघर तक 2.2 किमी लंबा मार्ग चाैड़ा कराएगा। इसके लिए शासन से धन आवंटित होने का इंतजार है। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया होगी और फिर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

नयागंज में थोक के साथ फुटकर मार्केट भी है। इस वजह से दिनभर बड़े से लेकर छोटे वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। रास्ते की चौड़ाई कम होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति रहती है। यही हाल घंटाघर चौराहा तक है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए अब केडीए इस मार्ग को चाैड़ा कराएगा।

केडीए ने बनाया था प्रस्ताव
यह काम 19.38 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसमें जलनिकासी के लिए व्यवस्था और पैदल चलने वालों के लिए पाथवे का निर्माण भी कराया जाएगा। अभी यह रास्ता करीब 10 मीटर चौड़ा है जिसे आठ मीटर और बढ़ा कर 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। केडीए ने इसके लिए प्रस्ताव बनाया था, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है।

नौ विकास कार्य कराएगा केडीए
अवस्थापना निधि से केडीए शहर में 219 करोड़ रुपये से नौ विकास कार्य कराने जा रहा है। नयागंज-घंटाघर चौड़ीकरण के अलावा आठ काम और कराए जाएंगे। इनमें कल्याणपुर मार्ग और शताब्दीनगर योजना में पहुंच मार्ग, हैलट अस्पताल से नमक फैक्टरी चौराहा तक 1.9 किमी सड़क निर्माण कार्य सहित अन्य काम शामिल हैं। इन योजनाओं में अधिकतर पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं जिनकी लगातार अनदेखी की जा रही थी।
विज्ञापन

शासन स्तर से बजट स्वीकृत होते ही पांच से छह माह में टेंडर व अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराकर सभी विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।  -अभय पांडेय, सचिव, केडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें