फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, 19 माह में 1500 से ज्यादा आवेदन, फिर भी खाली हैं गरीबों के हाथ, रिपोर्ट

Sun, 15 Nov 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे गरीब परिवारों को पिछले 19 माह से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की 30 हजार रुपये की सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। मार्च 2025 से भुगतान पूरी तरह ठप होने के कारण विभाग में 1,561 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केस-1: पति की मौत के एक साल बाद भी इंतजार

विज्ञापन

बिल्हौर निवासी नंदी के पति राजू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीमारी के चलते 22 अगस्त को उनकी मौत हो गई। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए नंदी ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन किया, लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी उन्हें 30 हजार रुपये की सहायता नहीं मिली।
केस-2: आवेदन के बाद भी नहीं मिली मदद
सचेंडी निवासी रमाकांती के पति अनिल की 11 जुलाई 2025 को मौत हो गई थी। परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने पर रमाकांती ने योजना के तहत आवेदन किया, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद उन्हें अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Trending Videos

कानपुर में परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे गरीब परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सहारा नहीं मिल पा रहा है। समाजकल्याण विभाग की लापरवाही के चलते पिछले करीब 19 माह में आए 1500 से अधिक आवेदनों में किसी भी पात्र परिवार को 30 हजार रुपये की सहायता नहीं मिली। मार्च 2025 के बाद से भुगतान पूरी तरह बंद है।
विभाग में 1561 से अधिक आवेदन लंबित हैं, जबकि 571 पात्र लाभार्थियों की भुगतान फाइल करीब तीन माह पहले तैयार होने के बावजूद स्वीकृति नहीं मिल सकी है। समाजकल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु के बीच परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर पात्र परिवार को 30 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

विभाग के चक्कर काट रहे हैं परिवार
कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के लिए यह रकम तत्काल राहत का जरिया बन सकती है, लेकिन भुगतान न होने से जरूरतमंद परिवार विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लंबित 571 पात्र आवेदकों में 121 अनुसूचित जाति और 450 सामान्य, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के लाभार्थी शामिल हैं। इनकी फाइलें तैयार होने के बावजूद आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

571 पात्रों की फाइल तैयार हो चुकी हैं। डिजिटल सिग्नेचर में तकनीकी खामी के कारण भुगतान नहीं हो पाया है। जल्द ही भुगतान कर योजना का लाभ दिया जाएगा।  -शैलेंद्र कुमार, समाजकल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें