फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नसीम सोलंकी बोलीं- अफसर फोन नहीं उठाते, कैसे बताएं जनसमस्याएं, डीएम ने फोन कर जताया खेद, कही ये बात

Thu, 19 Mar 2026 11:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी ने कानपुर के कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त द्वारा फोन न उठाने की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने खेद जताते हुए विधायक से बात की और भविष्य के लिए निजी नंबर साझा किया।
विज्ञापन
नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त की शिकायत की है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। इससे उन्हें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान में मुश्किल हो रही है। सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अपने बयान संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पिछले एक महीने से लगातार कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त को फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। किसी स्टाफ ने अगर फोन उठाया भी तो अधिकारी से न तो बात कराई और न बाद में फोन आया। जन प्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए।

Trending Videos

http://



कोई अधिकारी काम की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता

वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष अफसरों को आदेश दिया था कि विधायकों, जन प्रतिनिधियों को फोन उठाएं, फिर भी यह स्थिति है। गंगा बैराज क्षेत्र के हादसे का जिक्र कर कहा कि रात में उन्होंने डीएम को 12-15 बार फोन मिलाया। पीआरओ ने फोन उठाया लेकिन डीएम तक मैसेज नहीं भेजा और न ही पलट कर जवाब दिया। नगर आयुक्त फोन नहीं उठाते। कोई अधिकारी काम की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के फोन हमेशा उठाए जाते हैं। मीटिंग आदि की व्यस्तता के कारण हो सकता है कि ऐसा न हुआ है। विधायक जी से मैंने स्वयं बातकर उनको हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए अपना निजी नंबर भी साझा किया है।  -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें