कानपुर के नरवल और महाराजपुर थाना क्षेत्रों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। नरवल थाना परिसर में नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर अखिलेश पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। वहींं, महाराजपुर थाना परिसर में अतिरिक्त प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने नेतृत्व किया।
महाराजपुर के श्रवण कुशवाहा ने शिकायत में बताया कि मार्च 2021 में धारा 24 के तहत सरसौल प्रथम में भूमि मापन का आवेदन दिया था। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कच्चा मापन किया। सात जून 2025 को पक्का मापन के बाद पत्थर लगाने की अनुमति मिली, लेकिन जब वे पत्थर लगाने लगे, तो विपक्षियों ने विरोध किया।