http://
चारों दिशाएं घंटे और शंख की ध्वनि से गुंजायमान हो उठे
पोनीरोड स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पंचमेवा, पंचामृत, तुलसीदल, पंजीरी आदि का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के प्रबंधक कमल दोसर ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष बड़े हर्ष के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। इसी तरह से साकेतपुरी, आदर्शनगर रामगली, कंचन नगर, सर्वोदयनगर, बिंदानगर, प्रेमनगर, मिश्रा काॅलोनी समेत अन्य जगहों पर भी बड़े ही उत्साह के साथ जन्माष्टमी पर्व लोगों ने मनाया। 12 बजते ही चारों दिशाएं घंटे और शंख की ध्वनि से गुंजायमान हो उठे।
खिल कर निकली धूप बाजार रहे गुलजार, लोगों ने खूब की खरीदारी
गुरुवार की अपेक्षा आज शुक्रवार को दिन में मौसम खुला रहा और धूप भी खिल कर निकली, जिसका असर बाजारों में देखने को मिला। सुबह से ही राजधानी मार्ग, पोनीरोड, निषाद मार्केट, बिंदानगर बाजार, मिश्रा काॅलोनी समेत अन्य जगहों पर सजी दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी। जहां लोगों ने मंदिरों में लगाने वाले सजावटी सामान खरीदे।