फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर निगम कर्मी ने मासूम से किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर आंगन में ले गया, नजारा देखकर मां के उड़े होश

Thu, 07 Jul 2022 04:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में मासूम से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची की मां ने बताया कि इलाके में पिछले दो माह पूर्व किराए पर रहने आई थी। वहीं पर एक दूसरा किराएदार भी रहता है। जिसका बेटा नगर निगम में संविदा कर्मी है। बुधवार शाम पति जब ऑफिस गए थे उस समय वह कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


नगर निगम कर्मी बेटी को बहला-फुसलाकर आंगन में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चिल्लाने की आवाज सुन मां बाहर पहुंची तो आंगन का नजारा देख उसके होश उड़ गए। मां ने घटना की जानकारी तुरंत पति को दी। इसके बाद थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें