फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुस्कान को मिलेगी मौत...चांदनी कब होगी कैद, किन्नर ने प्रेमी को मार ड्रम में ठूंसा था शव, वसीम हत्याकांड

Thu, 15 Oct 2026 08:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Blue Drum Murder Case: मेरठ में बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत द्वारा पति की हत्यारी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। इस बीच कानपुर के साढ़ क्षेत्र में सितंबर 2019 में हुए ऐसे ही एक सनसनीखेज वसीम हत्याकांड की यादें ताजा हो गई हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी किन्नर चांदनी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
कानपुर वसीम हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट ने बुधवार को पत्नी मुस्कान रस्तोगी व उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इसी के साथ साढ़ में आठ साल पहले दिसंबर 2019 में हुए वसीम हत्याकांड की भी यादें ताजा हो गईं।

विज्ञापन

इसमें मोहब्बत के नाम पर धोखा फिर कत्ल के बाद शव प्लास्टिक के नीले ड्रम में ठिकाने लगाने के मामले में हत्यारोपी किन्नर चांदनी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। मालूम हो कि साढ़ कस्बे में जाकिर हुसैन के मकान में सितंबर 2018 में किन्नर चांदनी उन्नाव के मियागंज क्षेत्र निवासी वसीम अहमद (32) के साथ किराये पर रहने आई थी।

Trending Videos

नीले ड्रम के अंदर मिला था वसीम का शव
चांदनी ने चापड़ से प्रेमी वसीम अहमद की हत्या कर शव नीले ड्रम में उल्टा ठूंस दिया था और कमरे में ताला बंदकर फरार हो गई थी। करीब 20 दिन बाद कमरे से दुर्गंध उठने पर मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ताला तोड़कर कमरे में पहुंची, तो वहां नीले ड्रम के अंदर वसीम का शव मिला था।

मामले में कई विवेचक कर चुके हैं जांच
शव के पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। वारदात के बाद हत्यारोपी चांदनी के कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में गंगा के किनारे झोपड़ पट्टी में रहने की जानकारी सामने आई थी। इस मामले कई विवेचक जांच कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी व न्याय मिलने का इंतजार
लापता चांदनी को ढूंढने में असफल रही पुलिस की ओर से दो बार फाइनल रिपोर्ट भी लगाई जा चुकी है। वसीम के परिजन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी व न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव का कहना है कि वसीम हत्याकांड की उन्हें जानकारी नहीं है। साढ़ पुलिस से इसके बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें