कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह युवक का शव अपने कमरे के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला है। घटना से इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव पड़ा मिलाञ उसकी शिनाख्त बालगोविंद (42) पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम लखना, थाना सहार जनपद औरैया के रूप में हुई। जो तीन वर्षों से अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ अपनी ससुराल भौतीखेड़ा, थाना सचेंडी में रह रहा था।