फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: हत्या के दौरान बनाया वीडियो…दो भेजे गए जेल, मुख्य आरोपी लोकेशन बदलकर पुलिस को दे रहा चकमा

Sun, 07 Sep 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी में बहन से प्रेम संबंध पर युवक का गला काटकर शव काे गंगा में फेंक दिया गया था। मामले में कार चालक की हत्या के दौरान वीडियो बनाने वाला आरोपी व साथी जेल भेजे गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल और खून से सने आरोपियो के कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा में प्राइवेट कार चालक ऋषिकेश उर्फ सोना की गला काटकर हत्या और शव को गंगा में फेंकने के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चाकू व खून से सने शव कपड़े बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी हत्या करने के दौरान वीडियो बना रहा था।

विज्ञापन

कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस अब मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके साथी की तलाश में जुटी है। शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी 22 वर्षीय ऋषिकेश उर्फ सोना की 29 अगस्त की रात को उसके दोस्त अगवा कर काकोरी के जंगल ले गए थे जहां पर उसे नग्न कर पीटने के बाद गला काटकर हत्या कर दी थी। शव को बोरी में भरकर ई रिक्शे से जाजमऊ में जाकर गंगापुल से फेंक दिया था।

कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गला काटकर की थी हत्या
वहीं, 30 अगस्त परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने शिवकटरा केसा हाउस के पास निवासी माेगली उर्फ प्रिंस, निखिल, काकोरी कैंट निवासी आकाश उर्फ कालू और रिशू वर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन निषाद ने मृतक के बहन से प्रेम संबंध होने के चलते अपने भाई बॉबी व साथी सत्यम और डैनी व उन लोगों के साथ मिलकर गला काटकर हत्या कर दी थी।

कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्य आरोपी समेत उसके साथी की तलाश
पुलिस ने पवन के भाई बॉबी और डैनी को गिरफ्तार कर लिया था। पवन ने हत्या करने के दौरान बॉबी ही पवन के मोबाइल से वीडियो बना रहा था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी बॉबी और डैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में फरार मुख्य आरोपी समेत उसके साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गंगा में शव के टूकड़े तलाशती पुलिस - फोटो : amar ujala

पवन मल्लाह लोकेशन बदलकर पुलिस को दे रहा चकमा
चकेरी पुलिस ने कार चालक ऋषिकेश उर्फ सोना की हत्या का खुलासा कर चार आरोपियों को भले ही जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी पवन मल्लाह पवन मल्लाह बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है। पुलिस की छह टीमें मुख्य आरोपी समेत अन्य हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
शिवकटरा कच्ची बस्ती निवासी ऋषिकेश उर्फ सोना (22) शुक्रवार रात लापता हो गया था। रविवार शाम महाराजपुर क्षेत्र के गोशाला घाट पर उसका सिर कटा नग्न शव मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर मृतक के दोस्त मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश उर्फ आलू और रिशु वर्मा को जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी पवन मल्लाह, उसका भाई बॉबी, सत्यम गौतम और डौनी फरार हैं।
विज्ञापन

कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पवन के मोबाइल फोन में मिलेगा वीडियो
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की लोकेशन इटावा में मिली थी। उसके दिल्ली, फरीदाबाद की ओर भागने की आशंका है। पुलिस की एक टीम गोरखपुर भी पहुंची है। साथ ही कानपुर और आसपास के क्षेत्र में भी दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि वारदात के वक्त बनाया गया वीडियो पवन के मोबाइल फोन में मिलेगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें