फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोर्ट के आदेश पर 16 महीने बाद हत्या की रिपोर्ट, ट्रैक्टर से कुचलकर की थी वारदात, जांच शुरू

Sun, 10 Aug 2025 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मृतक की पत्नी के अनुसार, खेत से घर लौट रहे पति बलजीत को ट्रैक्टर चला रहे गुड्डू ने पीछे से कुचलकर मार दिया था। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
कोर्ट आदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के सपई गांव निवासी महिला ने 16 महीने बाद गांव के ही दो लोगों पर ट्रैक्टर से पति की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

सपई गांव निवासी महिला रीता के मुताबिक उनके पति बलजीत की गांव के ही श्यामबाबू और गुड्डू से रंजिश चलती थी। आरोप है कि बीते वर्ष 24 अप्रैल 2024 को खेत से घर लौट रहे पति बलजीत को ट्रैक्टर चला रहे गुड्डू ने पीछे से कुचलकर मार दिया था। ट्रैक्टर में श्यामबाबू भी बैठा हुआ था।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
पति के पोस्टमार्टम के बाद थाना पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें