फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ई-रिक्शा चालक की हत्या, सिर पर मिले आधा दर्जन से अधिक चोटों के निशान

Fri, 09 Jul 2021 12:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी में चंदारी रेलवे स्टेशन के पास सुजातगंज निवासी दिलशाद (40) की सिर में ताबड़तोड़ चापड़ मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह चंदारी रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक दिलशाद के परिवार में पत्नी शमा परवीन और तीन बच्चे दानिश, फराज व हुमा हैं। परिजनों ने बताया कि बीते 10 दिनों से उनकी पत्नी बच्चों के साथ कुली बाजार स्थित मायके में रह रही हैं। जिसके चलते दिलशाद सुबह और रात का खाना खाने ससुराल ही जाते थे।

खाना खाने के बाद वह रात में सुजातगंज स्थित अपने घर आकर सोते थे। गुरुवार दोपहर 11 बजे वह खाना खाने ससुराल पहुंचे थे। इसके बाद वह काम पर जाने की बात कहकर निकल गए। शुक्रवार सुबह उनका शव मिला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दिलशाद का पोस्टमार्टम कराया। सिर पर धारदार हथियार के आधा दर्जन से अधिक गहरे चोट के निशान थे। अधिक खून बहना मौत का कारण बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें