फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू शालू की कस्टडी रिमांड मंजूर, कल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी पूछताछ, खुलेगा पूरा सच

Tue, 22 Sep 2026 02:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में सीएमएम कोर्ट ने आरोपी बहू शालू मिनोचा, नौकर विशाल और राजकुमार की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है। रिमांड अवधि कल दोपहर 12 बजे से परसों दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। कस्टडी मिलते ही पुलिस शालू और उसके संदिग्ध पति सुब्रत का आमना-सामना कराकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट स्थित फ्लैट में हुई दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की सनसनीखेज हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी बहू शालू मिनोचा, नौकर विशाल और राजकुमार की कस्टडी रिमांड पर सुनवाई करते हुए सीएमएम कोर्ट ने पुलिस को 24 घंटे की कस्टडी रिमांड दे दी है।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेशानुसार, पुलिस कस्टडी रिमांड कल (बुधवार) दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर परसों (गुरुवार) दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। रिमांड अवधि स्वीकृत होते ही पुलिस कमिश्नरेट की जांच टीम एक्शन मोड में आ गई है। 24 घंटे की कस्टडी के दौरान पुलिस शालू मिनोचा को आमने-सामने बैठाकर उसके संदिग्ध पति सुब्रत से कड़ी पूछताछ करेगी।

दवा कारोबारी हत्यााकांड - फोटो : amar ujala

">http://



पति सुब्रत से कराया जाएगा आमना-सामना

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या के पीछे के असली मास्टरमाइंड, पैसों के लेनदेन और साक्ष्यों को मिटाने के प्रयासों को लेकर दोनों के बयानों का मिलान कराया जाना बेहद जरूरी है। उधर, शालू के वकील द्वारा अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए दी गई अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है।

विज्ञापन

दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

मुठभेड़ में पकड़े गए थे सुपारी किलर
उल्लेखनीय है कि विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शूटर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को दबोचा था। दोनों शार्प शूटर्स ने कुबूल किया था कि उन्होंने शालू के कहने और सुपारी देने पर इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद शालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले में सुब्रत की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें