शुक्रवार रात उनके दोनों बेटे आशू (29) और कुनाल (22) गांव गए हुए थे। वहां मनोज फिर जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले 2800 रुपये के लिए विवाद करने लगा। बेटे ने इसका विरोध किया तो मनोज ने सैलून से कैंची लाकर दोनों बेटों पर हमला बोल दिया।
कैंची कुनाल पेट सीने में लगी, आशू के पेट व सिर में गहरे घाव हो गए। परिजन दोनों को भीतरगांव सीएचसी लाए। यहां कुनाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल आशू का इलाज चल रहा है। साढ़ प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।