2021 में भाई और दोस्त की कर दी थी हत्या
तीसरे नंबर पर शिवकुमार और चौथे नंबर पर दिनेश था। मां शांति और पिता जयराम का पहले देहांत हो चुका है। भाइयों के अनुसार क्षेत्र का रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद उर्फ दीपू सागर और उसके साथियों ने फरवरी 2021 में राजकुमार और उसके दोस्त रवि गौतम की पीटकर हत्या कर दी थी।
घर लौटते समय शराब के लिए रुपये मांगे
इसमें दीपू सागर विकास उर्फ विक्का, आकाश उर्फ अक्का समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन सभी को जेल हुई। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद दीपू ने गिरोह के सदस्य छोटू और दो अन्य साथियों के जरिये सात सितंबर को दिनेश के घर लौटते समय शराब के लिए रुपये मांगे।
छोटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देने से मना करने पर इंटरलाकिंग ईंट से सिर के पीछे हमलाकर मरणासन्न कर दिया। पांचवें दिन दिनेश की अस्पताल में मौत हो गई। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि दिनेश के भाई की तहरीर पर छोटू समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो-तीन और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बाढ़ में ड्यूटी लगी है...100 नंबर मिलाओ
दिनेश के बहनोई गुलशन और अन्य परिजन ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद चौकी पुलिस को सूचना दी, तो दरोगा बोले कि क्षेत्र में आई बाढ़ में ड्यूटी लगी है। ऐसा करो 100 नंबर पर सूचना दे दो। आरोप है कि लगातार हालत बिगड़ने पर उन्हें दिनेश को समय से अस्पताल ले जाना मुनासिब समझा। भाई राजेश ने दावा किया है कि चार दिन तक अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पुलिसकर्मी दिनेश का बयान लेने नहीं पहुंचे। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस हंगामे की आशंका पर तैनात कर दी गई।
दिनेश की मारपीट में हुई मौत के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हैं। मामला रंजिश का लग रहा है। -अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल