नगर निगम की टीम ने बुधवार को लाल इमली चौराहा के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़के के दोनों ओर किए गए कब्जे हटाए गए। जोन-4 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मर्चेंट चैंबर से लाल इमली चौराहा, एमजी चौराहा, सिविल लाइंस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नो वेडिंग जोन में लगे करीब 28 ठेले, 10 टीन शेड, पांच गुमटी, आठ तिरपाल, 18 टट्टर, छह मोबाइल फूड वैन, दस बैनर, तीन होर्डिंग, 150 कटआउट समेत अन्य सामान जब्त किया। यातायात पुलिस ने भी 18 दोपहिया व चार पहिया वाहनों का चालान भी किया।