बारिश में नगर निगम की सफाई सड़क पर बह निकली। सीसामऊ नाला उफनाने के साथ ही वीआईपी रोड जलमग्न हो गया। खलासी लाइन, ग्वालटोली में घरों में पानी घुस गया। जीटी रोड में जलभराव और गड्ढों की वजह से जाम लगा। जूही खलवा पुल पर भी एक घंटे वाहनों का आवागमन ठप रहा। कौशलपुरी, शास्त्रीनगर, काकादेव, पांडुनगर सहित कई मोहल्लों में पानी भर गया। ग्रीनपार्क रोड पर पेड़ गिरा।
दोपहर में झमाझम वर्षा के बाद रात तक रुक-रुक कर बारिश होती है। इस दाैरान करीब 50.74 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस दाैरान कौशलपुरी, कबाड़ी मार्केट, शास्त्रीनगर, काकादेव, सर्वोदयनगर, फजलगंज, गड़रियनपुरवा, अशोकनगर, परमट, 80 फीट रोड, जेके मंदिर रोड, जीटी रोड में अफीमकोठी चौराहे के पास स्थित डाकघर के बाहर तक सड़कों पर पानी भर गया। इसी रोड पर तेजाब मिल कालोनी मोड़ से धर्मकाटा तक, आचार्यनगर मोड़, कोकाकोला चौराहे के पास जलभराव रहा।
सीसामऊ नाला उफनाया, जलभराव हुआ
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने खुद जायजा लेने के साथ ही अपर नगर आयुक्त प्रथम मोहम्मद आवेश, मुख्य अभियंता एसएफए जैदी सहित सभी जोनल अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जलभराव स्थलों का जायजा लेने और पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सीसामऊ नाला उफनाया, जलभराव हुआ
- फोटो : अमर उजाला
बरसात के दौरान भैरोघाट चौराहा स्थित सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट पर पहुंचकर गेट खुलवाए। इससे आधा घंटे बाद ही वहां भरा पानी निकल गया था। बारिश के दौरान जूही खलवा पुल की बैरिकेडिंग बंद करा दी गई थी। एक घंटे बाद पानी निकलते ही वहां यातायात सामान्य हो गया था। - एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
सीसामऊ नाला उफनाया, जलभराव हुआ
- फोटो : अमर उजाला
निरंतर वर्षा के बावजूद शहर में ज्यादा पानी नहीं भरा, जहां भरा भी तो एक से दो घंटे में निकल गया। यातायात बाधित नहीं हुआ। नगर निगम टीम ने जलजमाव की समस्या दूर की। - डॉ. चंद्रशेखर, पीआरओ, नगर निगम