फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे के कारण डेढ़ घंटे देरी से आई मुंबई की फ्लाइट, यात्री परेशान

Wed, 24 Dec 2025 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे और धुंध के कारण लगातार फ्लाइट में देरी की समस्या हो रही है। बुधवार को डेढ़ घंटा देरी से मुंबई के फ्लाइट आई। दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट भी कुछ मिनट की देरी से चकेरी एयरपोर्ट आई। बंगलूरू की फ्लाइट समय से पांच मिनट पहले ही चकेरी एयरपोर्ट पर आकर खड़ी हो गई। कोहरे के कारण चार मिनट की देरी से बंगलूरू के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


चकेरी एयरपोर्ट पर अपने तय समय से चार मिनट की देरी पर हैदराबाद की फ्लाइट 12:49 बजे आई। 10 मिनट लेट होकर 1:30 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी अपने तय समय से दो मिनट की देरी पर 2:02 बजे कानपुर आई। तय समय से सात मिनट लेट होकर दिल्ली के लिए 2:45 बजे पर उड़ान भरी। मुंबई की फ्लाइट एक घंटे 32 मिनट की देरी से 4:07 बजे आई। एक घंटे 32 मिनट लेट होकर 4:47 बजे कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। यात्रियों ने बताया कि यदि एयरपोर्ट प्रशासन या इंडिगो अपनी वेबसाइट पर विलंब का नोटिफिकेशन जारी कर दे समय बर्बाद नहीं होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें