फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, माता-पिता और छह बच्चे दबे, चार बच्चों की हालत गंभीर

Mon, 28 Sep 2026 12:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचेंडी थाना क्षेत्र के नयापुरवा कैंधा गांव में सोमवार भोर बारिश के बीच कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में छप्पर के नीचे सो रहे माता-पिता और उनके छह बच्चे दब गए। हादसे में सभी आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर चार घायलों को डॉक्टरों ने हैलेट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नयापुरवा गांव निवासी मुन्ना सिंह (50) मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में पत्नी रमाकांती (48) और छह बच्चों दीपक (20), शुभम (9), रौनक (6), अंजली (11), रिंकी (13) व पिंकी (14) के साथ रहते हैं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य कोठरी से सटे छप्पर के नीचे सोए थे। सोमवार भोर करीब साढ़े तीन बजे लगातार बारिश के बीच कोठरी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार का मलबा छप्पर पर गिरा और उसके नीचे सो रहा पूरा परिवार दब गया।
 

कच्ची दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और खुद भी राहत-बचाव में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी आठ लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को कल्याणपुर सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में डॉक्टरों ने चार बच्चों की हालत गंभीर बताई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैलेट रेफर किया गया। परिवार के अन्य सदस्यों का भी उपचार किया गया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि दीवार गिरने से आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें