रेलवे पुल पर निरीक्षण करने पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी व विधायक सुरेंद्र मैथानी
- फोटो : अमर उजाला
पनकी पड़ाव पुल की जर्जर सड़क देख बृहस्पतिवार को सांसद रमेश अवस्थी ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को बुलाकर फटकारा। कहा कि जल्द पनकी पड़ाव पुल की सड़क को चमाचम करें नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें। सांसद ने गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा व अन्य अधिकारियों से कहा कि पनकी पड़ाव पुल से रोज हजारों लोग गुजरते हैं। अधिकारियों की उदासीनता से क्षेत्रीय जनता को हर दिन भारी जाम और दुर्घटनाओं के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। अभियंता ने आश्वासन दिया कि दीपावली के पहले इस मार्ग को दुरुस्त कराएंगे। इस दौरान वार्ड-53 की पार्षद आरती त्रिपाठी भी माैजूद रहीं।