फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रेस्टोरेंट की आड़ पर हुक्का बार चलाने वाले संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 09:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में रेस्टोरेंट की आड़ पर हुक्का बार चलाने वाले संचालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रेस्टोरेंट से पुलिस ने हुक्का की सामग्री भी बरामद की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा बताया कि सनिगवां स्थित द सोशल लाइफ रेस्टोरेंट में बुधवार शाम को छापा मारा गया था। रेस्टोरेंट की आड़ में लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। हुक्का बार संचालक मो. तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच हुक्का, दो फ्लेवर व आठ कोल मिले हैं। संचालक मो. तौसीफ लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया है। इस पर दरोगा पवन दुबे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें