फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सांसद ने पनकी पड़ाव पुल पर गड्ढे देख इंजीनियर को फटकारा, कहा- सड़क को चमाचम करें

Thu, 01 Oct 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे पुल पर निरीक्षण करने पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी व विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी पड़ाव पुल की जर्जर सड़क देख बृहस्पतिवार को सांसद रमेश अवस्थी ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को बुलाकर फटकारा। कहा कि जल्द पनकी पड़ाव पुल की सड़क को चमाचम करें नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें। सांसद ने गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा व अन्य अधिकारियों से कहा कि पनकी पड़ाव पुल से रोज हजारों लोग गुजरते हैं। अधिकारियों की उदासीनता से क्षेत्रीय जनता को हर दिन भारी जाम और दुर्घटनाओं के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। अभियंता ने आश्वासन दिया कि दीपावली के पहले इस मार्ग को दुरुस्त कराएंगे। इस दौरान वार्ड-53 की पार्षद आरती त्रिपाठी भी माैजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें