फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल अंडरपास के पास चलती स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान…शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

Sat, 22 Nov 2025 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल अंडरपास के पास बाजार जा रहे नफीस अहमद की चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। इसके बाद चालक ने स्कूटी फेंककर अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
चलती स्कूटी में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में रहने वाले नफीस अहमद शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी स्कूटी से समान लेने बाजार जा रहे थे। सरसौल अंडरपास के पास पहुंचे ही थे कि अचानक स्कूटी में आग लग गई। घबराहट में चालक ने स्कूटी फेंक दी और दूर खड़े हो गए। गनीमत रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने स्कूटी में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें