रेलबाजार थानाक्षेत्र के सुजातगंज क्रॉसिंग में बंद क्रॉसिंग पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक 200 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से कांशीराम अस्पताल लेकर आई। जहां से उसको हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मूलरूप से बिहार निवासी 30 वर्षीय जगदीप राय अपने भाई अशोक, सुनील के साथ कृष्णा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। जगदीप रुमा की एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को जगदीश सुजातगंज से श्याम नगर आ रहा था। सुजातगंज क्रॉसिंग होने पर वह क्रॉसिंग के नीचे से बाइक अपनी निकालने लगा। तभी अचानक से ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर ने बाइक सवार 200 मीटर दूर जा गिरा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एंबुलेंस से कांशीराम अस्पताल लेकर आई। जहां से उसको हैलट रेफर कर दिया गया। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि युवक की हालत ठीक है।