फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सबक सिखाने का था इरादा, गलती से मर गया वो', एक माह पहले रची थी साजिश; मोनू जायसवाल हत्याकांड का खुलासा

Sun, 03 May 2026 12:51 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर कैंट के युवक की शुक्लागंज में हत्या कर शव को फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सहकर्मियों को गिरफ्तार किया है।साजिश के तहत दोनों ने नशे में धुत करने के बाद चेहरे पर स्प्रे डाला और फिर डंडों से पीटकर मोनू की हत्या की थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के गोलाघाट में रहने वाले मोनू जायसवाल (34) की हत्या कर शव को शुक्लागंज में फेंकने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतक के हत्यारोपी दो सहकर्मियों को गोरा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोनू को पीटकर सबक सिखाना चाहते थे। पिटाई के दौरान हुई गलती से वह मर गया।
विज्ञापन


कैंट के गोलाघाट निवासी मोनू जायसवाल (34) बीते रविवार की देर शाम को घर से निकला था। सोमवार को शव उन्नाव के शुक्लागंज में मिला था। मोनू का चेहरा पहचान छिपाने के लिए तेजाब से जलाया गया था। 

मंगलवार को परिजन ने गोलाघाट चौराहे पर उसका शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी मूल निवासी कोलकाता हाल पता शुक्लागंज, मिश्रा कालोनी निवासी पॉपेन पॉल व उसका साथी शुक्लागंज के चंपापुरवा राजीवनगर निवासी अतीत वर्मा उर्फ कार्तिक बृजवासी है।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोनू उनसे अभद्रता कर मारपीट करता था। हर जगह उन्हें अपमानित कर पहले सिमपोर्ट का अपना टारगेट पूरा करवाता था। इसके चलते मोनू का कंपनी से अच्छा इंसेंटिव बनता था। बताया कि मोनू उन्हें जबरन बीसी की रकम जमा करने का भी दबाव बनाता था। 

वह दोनों उसकी अच्छी कद काठी के कारण उससे मारपीट नहीं कर पाते थे। इसके बाद पॉपेन ने मोनू से प्रताड़ना का बदला लेने की साजिश रची। पॉपेन ही मोनू को उसके घर से शराब पिलाने के बहाने ले गया। 

 

शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली के मरहाला क्षेत्र में नरबीजपुर गांव जाने वाली सड़क पर सुनसान इलाके में ले गए। आरोपियों ने मोनू को शराब पिलाई। चेहरे पर डियो स्प्रे छिड़ककर उस पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। मौत हो जाने पर शव को फेंककर भाग निकले थे।


 

आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल व ऑटो बरामद
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त फॉग स्प्रे, दो डंडे, मृतक का मोबाइल, शराब की बोतल, घटना में प्रयुक्त ऑटो और बाइक बरामद की है।

एक माह पहले रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी पॉपेन पॉल ने बताया कि मोनू से बदला लेने की साजिश उसने अतीत के साथ एक माह पहले ही बनाई थी। पॉपेन ने उन्नाव में वारदात को अंजाम देने के लिए सुनसान जगह का चयन किया। इसके बाद अतीत के साथ मिलकर हत्या कर दी। 

 

इसके बाद ऑटो से ले जाकर शव को फेंक दिया। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि पॉपेन अपनी बाइक से मोनू को घर से लेकर घटनास्थल पहुंचा था। वहां अतीत अपना किराये पर चलाने वाला ऑटो लेकर पहुंचा। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपियों ने ऑटो में मोनू के शव को ले जाकर ठिकाने लगा दिया। 

 

किसी को शक न हो इसलिए पॉपेन मोनू के परिवार के साथ ही घूम रहा था। वह कैंट थाने में मोनू की गुमशुदगी भी दर्ज कराने पहुंचा था। मोनू की पत्नी के शक जताने पर पॉपेन ने घर आना बंद कर दिया। इससे पुलिस का उस पर शक बढ़ गया।

 
विज्ञापन

साक्ष्य मिलने पर टूटा आरोपी
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि पॉपेन पॉल पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो वारदात से इन्कार करता रहा। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की लेकिन आरोपी नहीं टूटा। पुलिस को मोनू के साथ की आरोपी की लोकेशन, काॅल डिटेल और फुटेज मिले तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें