फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मनरेगा घोटाला: एक ही फोटो से कई दिन तक लगाई हाजिरी; चार सचिव दोषी…तीन बीडीओ को सौंपी जांच

Thu, 25 Dec 2025 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में एक ही फोटो से मनरेगा की फर्जी हाजिरी लगाने वाले चार सचिव दोषी मिले हैं। सीडीओ के आदेश पर तीन बीडीओ विस्तृत जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
मनरेगा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले के तीन ब्लाॅकों की चार ग्राम पंचायतों में एक ही फोटो से कई दिन तक हाजिरी लगाने के मामले की जांच में चार सचिव दोषी पाए गए। सीडीओ दीक्षा जैन ने डीडीओ विजय कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीडीओ ने मामले की जांच के लिए तीन बीडीओ (सरसौल, पतारा, बिधनू) से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रिपोर्ट आते ही सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

अमर उजाला ने मनरेगा...एक फोटो से तीन ब्लाॅकों में मजदूरी अपलोड शीर्षक से दो ब्लाॅकों में मनरेगा हाजिरी में किए जा रहे फर्जीवाड़े की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ ने जांच कराई तो पता चला कि बिधनू ब्लाॅक की कोरियां ग्राम पंचायत, बिल्हौर की सिंहरामऊ और निवादा धमनू ग्राम पंचायत में अलग-अलग कार्यों में एक ही फोटो अपलोड कर ऑनलाइन मनरेगा हाजिरी लगाई गई।

एक ही फोटो से तीन दिन की हाजिरी लगा दी
इसके साथ शिवराजपुर ब्लाॅक की कमालपुर ग्राम पंचायत में एक ही फोटो से तीन दिन की हाजिरी लगा दी। जिनके नाम हाजिरी में दर्ज हैं उतने मजदूर फोटो में नहीं दिख रहे थे। उपायुक्त मनरेगा की जांच में बिल्हौर ब्लाॅक के सचिव नरेंद्र वर्मा, रोहन कनौजिया और शिवराजपुर ब्लाॅक के सचिव राजकमल कटियार और बिधनू की कोरियां ग्राम पंचायत के सचिव पीएन गोस्वामी दोषी मिले।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर बीडीओ सरसौल निशांत राय को बिल्हौर की सिंहुरामऊ में जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, निवादा धमनू की जांच पतारा बीडीओ शिवनरेश को और शिवराजपुर के कमालपुर की जांच घाटमपुर बीडीओ आशीष मिश्रा को करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक ही फोटो से कई दिन की हाजिरी लगाने के मामने में चार सचिव दोषी पाए गए हैं। डीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  -दीक्षा जैन, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें