फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधायक सांगा ने कई गांवों का किया भ्रमण, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Thu, 23 Jul 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक अभिजीत सिंह सांगा  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिठूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने गुरुवार को नरवल तहसील के मझावन मंडल के कई गांवों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नरवल के पाली, भोगीपुर, भूखनाही, खुजौली, सेमरुवा और बांबी सहित आधा दर्जन गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


भ्रमण की शुरुआत भोगीपुर से हुई। इसके बाद विधायक भूखनाही और अन्य गांवों में पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सांगा ने कहा कि बिठूर विधानसभा के हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका संकल्प है और इसके लिए वह सदैव तत्पर हैं।
 

ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक अभिजीत सिंह सांगा  - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के कुछ शोकाकुल परिवारों के घर जाकर शोक संवेदना भी व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक अभिजीत सिंह सांगा  - फोटो : अमर उजाला
भ्रमण के दौरान प्रमुख रूप से अनूप अग्निहोत्री, मिंटू सिंह, रतन सिंह राठौर, नगरी तिवारी, लालू साहू, सत्येंद्र विश्वकर्मा, पप्पू दुबे, अमर कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, दया निधान तिवारी, चौबे सिंह, अनिल सिंह, सुंदर सिंह और रवि अवस्थी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें