फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गैर जमानती वारंट जारी होते ही विधायक मैथानी ने किया समर्पण, पढ़ें मामला

Thu, 27 Nov 2025 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सुरेंद्र मैथानी मार्ग दुर्घटना में मौत के 14 साल पुराने मुकदमे में गवाही देने नहीं पहुंच रहे थे। भाजपा विधायक के समर्पण के बाद शाम को वारंट निरस्त किया गया। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी वारंट निरस्त होने के बाद सीजेएम कोर्ट से बाहर निकलते भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्ग दुर्घटना में मौत से संबंधित 14 साल पुराने मुकदमे में वादी भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचने पर गुरुवार को सीजेएम सूरज मिश्रा ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही विधायक ने दोपहर बाद कोर्ट में समर्पण कर दिया। उनकी मांग पर कोर्ट ने वारंट निरस्त करते हुए दो जनवरी 2026 को गवाही के लिए कोर्ट आने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के चमोली निवासी इंजीनियर पुनीत मोहन ढिमरी गीतानगर में किराये के मकान में रहते थे। नौ फरवरी 2011 को पुनीत टेंपो पर आगे की सीट पर बैठकर मालरोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में खराब बीटीएस सही करने जा रहे थे। इसी दाैरान बेनाझाबर आकाशवाणी के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई और चालक फरार हो गया था।

पुनीत के रिश्तेदार नवीननगर निवासी सुरेंद्र मैथानी ने स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने टेंपो चालक बेकनगंज के तलाक महल निवासी मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई तब से मुकदमा लंबित चल रहा है। मुकदमे में वादी सुरेंद्र मैथानी की गवाही होनी थी लेकिन बार-बार समन भेजने के बावजूद मैथानी गवाही देने कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे। मुकदमा 14 साल पुराना होने के कारण कोर्ट ने गुरुवार को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही सुरेंद्र ने दोपहर बाद कोर्ट में समर्पण कर दिया जिस पर कोर्ट ने उन्हें 20 हजार रुपये का निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया। आदेश दिया कि गवाही पूरी होने तक वह जब भी न्यायालय में बुलाया जाएगा हाजिर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें