फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: विपरीत दिशा में आ रहे मिक्सर कंटेनर ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला

Tue, 01 Jul 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विपरीत दिशा में आ रहे मिक्सर कंटेनर ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा सचेंडी थानाक्षेत्र में टाटा मोटर्स के पास साइकिल से घर लौटते वक्त हुआ।
विज्ञापन
महेंद्र पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी थानाक्षेत्र में सोमवार रात हाईवे पर टाटा मोटर्स के पास साइकिल से घर जा रहे वृद्ध सिक्योरिटी गार्ड को विपरीत दिशा से आ रहे मिक्सर कंटेनर ने कुचल दिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक कंटेनर लेकर मौके से भाग निकला। कटरा घनश्याम निवासी महेंद्र पांडेय (72) कुछ वर्षों से सचेंडी में स्थित कनोडिया पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड थे।

विज्ञापन


बेटे संजय पांडेय ने बताया कि सोमवार रात पिता रोज की तरह साइकिल से घर लौट रहे थे। वह हाईवे पर स्थित टाटा मोटर्स के सामने पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मिक्सर कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक की बेटी नीतू और गुड़िया को हादसे की जानकारी दी। बेटे ने बताया कि मां की काफी साल पहले मौत हो चुकी है। पिता ही पूरे परिवार का सहारा थे। बेटे का आरोप है कि हादसे के बाद लोगों ने कंटेनर का गाड़ी नंबर देखा था। वह लोग जब प्लांट पहुंचे तो कंटेनर की नंबर प्लेट ही गायब थी। इंस्पेक्टर सचेंडी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें